ज्योतिरादित्य का सरकार पर हमला: सीएम को बेटियों की नहीं जनआशीर्वाद की चिंता

0
341

भोपाल। मंदसौर में सात साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज पर जमकर हमला बोला। सिंधिया ने मंदसौर रेप मामले को लेकर कहा कि इस घटना से भारतीयों के ऊपर एक बार फिर कलंक लगा है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज को हमारी बेटियों की नहीं बल्कि जनआशीर्वाद की चिंता है।
Attack on Jyotiraditya’s government: CM not concerned about daughters’ concerns
सिंधिया ने कहा कि वह लगातार डॉक्टर के संपर्क में है और बच्ची के हालत की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा मेरा जो कर्तव्य है उसको मैं निभा रहा हूं। साथ ही कहा कि वह सोच भी नहीं सकते कि एक छोटी बच्ची जो इस देश की अमानत है, उसके साथ इस तरह की हैवानियत हुई और शासन पूरी तरह चुपचाप बैठी है। सिंधिया ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि सीएम को हमारी बेटियों की चिंता नहीं है।

उन्हें सिर्फ अपने जनआशार्वाद की चिंता है। जनआशीर्वाद की भरपूर तैयारियां हो रही है, सीएम हाउस में मीटिंग हो रही है, भाजपा कार्यालय में प्रशासन के अफसरों को बुलाया जा रहा है। भाजपा और सीएम शिवराज सिंह द्वारा सिंधिया परिवार पर लगाए आरोप को लेकर कहा मेरी दादी होती तब यह आरोप लगाते तो उचित होता। उन्होंने कहा कि कि अभी भी सीएम के पास समय है क्योंकि उनकी एक बुआ राजस्थान में मुख्यमंत्री और दूसरी बुआ प्रदेश में मंत्री हैं तो भाजपा अब सिंधिया परिवार पर आरोप लगाए।