बाला बच्चन ने शिवराज को घेरा, कहा- अवैध कारोबार के चलते भाजपाई ही करा रहे हैं हत्या

0
236

भोपाल। बड़वानी में भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या में भाजपाइयों के ही शामिल होने का खुलासा होने के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। बच्चन ने कहा कि चौहान ने मेरा नाम लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि इस हत्या की वजह भी अवैध कारोबार है। उन्होंने कहा कि रतलाम में भी हत्या में कोई रंजिश या लूट जैसा मामला सामने नहीं आया, बल्कि वहां भी आरएसएस के नेता ने ही दलित की हत्या की।
Bala Bachchan surrounds Shivraj, said: BJP is killing people due to illegal business
बड़वानी के मनोज राठौर की हत्या के आरोपी पकड़े जाने के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी पहुंचे और धरना दिया तो हत्या का यही आरोपी उनके बाजू में बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। मुख्य आरोपी ही कह रहा था कि पांच दिन में आरोपी नहीं पकड़े तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। बच्चन ने कहा कि भाजपा ने जबरिया पुतले जलाने से लेकर धरने-प्रदर्शन किए, जबकि सभी मामलों में इनके ही लोग आरोपी निकले हैं।