आज भी बरकरार है रेखा का जलवा

0
1316

बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली रेखा का जलवा आज भी बरकरार है। रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। उनका करियर बेहद शानदार रहा है, आज भी उनकी गिनती अपने समय की दमदार एक्ट्रेसेस में होती है।
Barkarar Hai Rekha Ka Jalwa
इतना सब होने के बावजूद भी रेखा की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों से घिरी रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा की कुंडली को देखकर एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि रेखा की कुंडली में ग्रहों का कुछ ऐसा मेल है जिसके चलते उन्हें जिंदगी भर पति का सुख नहीं मिल पाएगा। उस ज्योतिषी की भविष्यवाणी को सही कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि रेखा आज भी अकेली हैं।

यूं तो रेखा की जिंदगी में कई मर्द आए उनकी शादी भी हुई लेकिन वह पति का सुख कभी नसीब नहीं कर पाईं। कई दफा आपको रेखा के अफेयर्स की खबरें भी सुनने को मिली होंगी। रेखा का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ भी जोड़ा गया जिनमें विनोद मेहरा, किरण कुमार और अमिताभ बच्चन प्रमुख थे। कहा तो यहां तक जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। हालांकि एक टीवी शो के दौरान विनोद को अपना एक अच्छा दोस्त बताया था और शादी की बात को बस अफवाह करार दिया।

सुर्खियों में रहा बिगबी रेखा का अफेयर
रेखा का नाम अगर सबसे ज्यादा किसी एक्टर के साथ जोड़ा गया तो वह थे अमिताभ बच्चन। इन दोनों की लव अफेयर्स की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद रेखा का नाम विनोद मेहरा से जुड़ा। जब रेखा ने विनोद मेहरा को बस अपना दोस्त बताया था उसके कुछ समय बाद ही रेखा ने उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर सबको चौंका दिया। फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ की वजह से लोगों के बीच मशहूर थीं ये एक्ट्रेस ग्लैमरस लाइफ स्टाइल को छोड़ आज तन्हा जिंदगी जीने को मजबूर है।

अमिताभ बच्चन की ये मेमसाब इसके बाद रेखा और बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त के बीच लव अफेयर्स की खबर सामने आने लगी। लेकिन ये रिश्ता भी जल्द ही टूट गया। रेखा ने अपनी जिंदगी में प्यार तो खूब किया। लेकिन उन्हें पति का सुख आज तक नहीं मिला।

कंट्रोवर्शियल रही रेखा की जिंदगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 64 साल की होने जा रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिनकी लाइफ कन्ट्रोवर्शियल रही है। रेखा जैसी सफल हीरोइन ने भी कुछ ऐसे बोल्ड किरदार निभाएं हैं जो शायद कोई और न निभा पाता। रेखा के जीवन की उपलब्धि यह है, पुराने कलाकार तो रेखा के साथ काम करना ही चाहते थे पर आज के नए कलाकार भी रेखा के साथ करने को तरसते हैं।

यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि इंडस्ट्री के कई नए कलाकारों ने रेखा से एक्टिंग के टिप्स लिए हैं, चाहे उसमें अभिषेक बच्चन से लेकर रणवीर कपूर तक कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग को निखारा है। हालांकि रेखा क्लासिकल बहुत अच्छा गाती हैं, हारमोनियम भी कमाल का बजाती हैं। हाल ही में आईफा अवार्ड में गजल और ठुमरी गाकर लोगों को अचंभित कर दिया। रेखा की आदत रही है कि हमेशा कुछ नया करके लोगों को अचंभित करने की।