अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस दोनों ही फिल्में इस 15 अगस्त को रिलीज हुआ। राखी और स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को छुट्टियों और लंबे वीकएंड का फायदा हुआ। दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर ही हैं। लेकिन बाटला हाउस मिशन मगल से पीछे चल रही है।
विकएंड का मिला मिशन मंगल को फायदा
-
- सबसे पहले बात करेंगे अक्षय की फिल्म मिशन मंगल की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीसरे दिन भी इसका जबरदस्त असर देखने को मिला। जगन शक्ति की निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, नित्या मेनन, संजय कपूर और जीशान अयूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर जहां पहले दिन जहां 29.16 करोड़ और दूसरे दिन कुल 17.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं तीसरे दिन इस फिल्म के हाथ कुल 23.58 करोड़ रुपये लगे। इस हिसाब से इस फिल्म ने 3 दिनों के अंदर कुल 70.02 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफलता हासिल की है।
-
तीसरे दिन फिर पकड़ी जॉन की फिल्म ने रफ्तार
- वहीं जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर बाटला हाउस भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबकि, फिल्म ने तीसरे दिन 10.90 करोड़ की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन 35.29 करोड़ हो गया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। अब फिल्म की निगाहें 50 करोड़ पर टिकी हैं।
- तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.55 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन मूवी की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई। फिल्म ने 8.84 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन मजबूत बना हुआ है। बाटला हाउस के कलेक्शन से साफ है कि मूवी लोगों को पसंद आ रही है। मूवी को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है।
-
देश भक्ति जगाती हैं दोनों फिल्में
क्या है बाटला हाउस की कहानी
फिल्म बाटला हाउस, दिल्ली के जामिया नगर इलाके में साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम संग मृणाल ठाकुर और रवि किशन हैं। जॉन ने फिल्म में एसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका निभाई है। मृणाल ठाकुर फिल्म में जॉन की पत्नी बनी हैं।मिशन मंगल की कहानी
फिल्म में अक्षय कुमार इसरो के साइंटिस्ट और मिशन डायरेक्टर राकेश धवन, विद्या बालन इसरो की ही साइंटिस्ट और प्रॉजेक्ट डायरेक्टर तारा शिंदे, सोनाक्षी सिन्हा ऐका गांधी, तापसी पन्नू कृतिका अग्रवाल, नित्या मेनन वर्षा पिल्ले, शरमन जोशी परमेश्वर नायडू और अनंत अय्यर एचजी दत्तात्रेय की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट पर आधारित है, जब 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) की कई महिला साइंटिस्टों ने मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था।

