हेल्थ क्वीन इंडिया 2018 (डॉ. अंजली पंडित) ब्यूटी विद ब्रेन से नवाजी गर्इं मालती इंदौरिया

0
800

मालती इंदौरिया जन्म 1961 में हुआ। माता-पिता ने बहुत अरमानों से पाला। मालती शुरू से ही बहुआयामी थीं। स्कूल के जमाने में सभी नाटकों, खलों में भाग लिया करती थीं। खेल से विशेष लगाव था। 1980 में मध्यप्रदेश की हॉकी टीम से नेशनल खेनले का मौका भी मिला। 1981 में विवाह हुआ, विवाह के बाद भी सामाजिक कार्यों खेलकूद में रूचि बरकरार रही।

हाल ही में उनकों ब्यूटी विद ब्रेन हेल्थ क्वीन इंडिया 2018 अवार्ड से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि मालती इंदौरिया पूर्व राज्यपाल स्व. भगवत दयाल शर्मा की सुपुत्री हैं। तथा भोपाल के नामी-गिरामी इंदौरिया परिवार की बहू हैं। मालती कई सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। समय-समय पर उल्लेखनीय कार्य करती रहती हैं। इस कार्य के लिए उनकी पोती दीवा इंदौरिया ने प्रोत्साहित किया।