बैतूल, पचमढ़ी, खजुराहो में पारा 1 डिग्री पर,दो दर्जन स्थानों पर शीतलहर

0
313

भोपाल। प्रदेश में बफीर्ली हवाओं का सितम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बैतूल और खजुराहो में पारा 1 डिग्रीसे. पर पहुंच गया। 22 जिले शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञानियों ने सभी जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। साथ ही 9 जिलों में पाला पड़ने की आशंका जाहिर की है। उधर शनिवार को हवा का रुख बदलने से सभी जिलों में दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में कहीं भी कोल्ड डे की स्थिति नहीं बनी। मौसम विज्ञानी ने 24 घंटे बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार जताए हैं।
Betul, Pachmarhi, Khajuraho mercury at 1 degree, cold in two dozen places
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले तीन दिनों से हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ था। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही थी। शनिवार को हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हुआ है। इससे आसमान पर काफी ऊंचाई पर आंशिक बादल आ गए हैं। इस वजह से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि अभी दो दिन तक ठंड के तेवर तीखे बने रहेंगे,लेकिन 2 दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में दस्तक देगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। साथ ही बादल छाएंगे। इससे ठंड से राहत मिलेगी।