Bharat Jodo Yatra: बुरहानपुर के रास्ते राहुल का मध्यप्रदेश में प्रवेश, बोले- डर से मुक्ति हमारा लक्ष्य

0
128

TIO BHOPAL

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची। यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा। यहां सुबह 7 बजे राहुल का आरती उतारकर स्वागत किया गया। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। एमपी में अपने पहले भाषण में ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा। हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

राहुल का काफिला सुबह 6 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ। एमपी में यात्रा की शुरुआत बोदरली से हुई है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। कहा- भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जन समर्थन मिलेगा। यात्रा साढ़े तीन घंटे चलकर बुरहानपुर पहुंची।

– बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल के बाहर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ मीडियोकर्मियों के साथ भी ऐसा हुआ।

– राहुल गांधी सुबह करीब सवा 11 बजे बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल पहुंचे। यात्रा यहां विश्राम करेगी। बुरहानपुर में दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में सभा होगी। सभा के बाद राहुल गांधी झिरी में रात रुकेंगे।

जयराम बोले- दिग्विजय सबसे युवा भारत यात्री
भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा अब तक 32 जिलों से गुजर चुकी है। देश का ध्यान सिर्फ राहुल गांधी पर है। 120 यात्री और राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। इन 120 में से करीब एक तिहाई महिलाएं हैं। इनकी औसत आयु इनकी साल है। मध्यप्रदेश के 11 यात्री हैं। इनमें से 4 महिलाएं। सबसे युवा और सबसे सक्रिय भारत यात्री दिग्विजय सिंह हैं। राहुल के अलावा अगर कोई यात्री चलता है तो वो हैं दिग्विजय सिंह। राहुल का 28 नवंबर को 40 मिनट के लिए इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जगह अभी निश्चित नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18 से 20 सवाल लेंगे। 77 दिन में यह 7वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। हम 6 बजे यात्रा शुरू करेंगे। उज्जैन में 29 को पब्लिक रैली होगी। 30 को विश्राम का दिन है। 26 को राहुल महू जाएंगे।