भोपाल के लोग इटालियन फूड फेस्टिवल का लुत्फ उठाए

0
990

शशी कुमार केसवानी

इटेलियन फूड का एक अपना अलग ही स्वाद है। साथ ही साथ इस प्रजेंटेशन और स्वाद भी लाजबाव है। क्योंकि इसमें अलग तरह के बहुत महीन मसालों का उपयोग होता है, जिसकी वजह से कई लोगों को थोड़ा-थोड़ा फीका भी महसूस होता है। अगर यह किसी को एक बार पसंद आ जाए तो फिर उसे स्पाइसी खाना पसंद नहीं आता। ऐसे ही स्वाद को लेकर होटल जहांनुमा पैलेस में शैफ सुनील मुल्तानी जो इलैटियन खाने के शैफ हैं। उनके हाथो से बना फूड का स्वाद आप ले पाएंगे।

यहां मिलने वाले फूड में मैन कोर्स में ओसोबोको (लैम्ब) भी सर्व किया जाएगा, जिसे बनने में बीस से 22 घंटे लगते हैं। यह इटेलियन फूड का पारंपरिक फूड है। इसे बहुत ही धीमी आंच में बनाया जाता है। इसके अलावा शूवी चिकिन और भोपाल में मिलने वाली समल फिश को इटेलियन स्टाइल में बनाए जाएगा। जो मैन कोर्स में सर्व की जाएगी।
The people of Bhopal enjoy the Italian food pastel

यहां पर एक खास किस्म का बीटरूट टारटर कहा जाता है, रखा गया है। हालांकि यह बीफ से बनता है पर इसे वेज के लिए अलग तरीके से बनाया गया है। जिसका स्वाद बहुत ही गजब का है। साथ में अन्य कई ऐसी चींजे हैं जो भोपालवासियों ने पहले कभी नहीं चखी होंगी। यह स्वाद लेने के लिए जहानुमा पैलेस होटल के इटेलियन रेस्टोरेंट ला कुचीना में माहौल के साथ- साथ शानदार फूड का भी स्वाद ले सकते हैं।