तेलंगाना के जगतियाल में बड़ा सड़क हादसा: राज्य परिवहन की बस पलटी, 32 लोगों की मौत

0
325

जगतियाल। तेलंगाना के जगतियाल में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कोंडागट्टू घाट के पास राज्य परिवहन निगम की बस पलटने से तकरीबन 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।
Big road accident in Telangana’s Jagatial: State transport bus swirls, 32 people die
खबर के मुताबिक, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में हादसे के वक्त कुल 62 लोग सवार थे। घटनास्थल पर जगतियाल कलेक्टर शरत और एसपी सिंधु शर्मा भी पहुंच गए हैं। घायलों की तादाद अभी और बढ़ सकती है।  जानकारी के मुताबिक, बस कोंडागट्टू के हनुमान मंदिर से जगतियाल जा रही थी। सड़क पर ढलान थी। इसी सड़क पर मोड़ते समय बस के ब्रेक फेल हो गए और बस घाटी में गिर गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, खाई में गिरने से पहले बस चार बार पलटी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।