बीजेपी से गठबंधन को इसलिए राजी हुए क्योंकि सहयोगी के प्रति बदला रवैया: उद्धव

0
370

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम को कहा कि वह बीजेपी के साथ हाथ मिलाने को इसलिए राजी हुए हैं क्योंकि भगवा पार्टी का अपने गठबंधन सहयोगियों के प्रति व्यवहार में बदलाव आया है। ठाकरे अपने आवास मातोश्री पर शिवसेना कार्यकतार्ओं से बातचीत कर रहे थे।
BJP agreed to coalition because attitude towards the allies: Uddhav
शिवसेना और बीजेपी ने सोमवार को घोषणा की थी कि दोनों पार्टियां लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। ठाकरे ने कहा, ‘मैंने महसूस किया कि लोगों के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आया है, इसलिए मैंने बीजेपी से हाथ मिलाने का फैसला लिया।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी का यह प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं है कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होंगे उसका मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं शिवसेना का मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं और मैं इसके लिए काम करूंगा।’ ठाकरे ने कहा कि समझौते में मैं जीत चुका हूं और अब असल लड़ाई, चुनाव जीतना है।

इस बीच बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन के बारे में पूछने पर पवार ने कहा कि यह तो होना ही था। पवार ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान दोनों पार्टियों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। अब वे एक साथ खड़े हैं और एकता का संदेश देना चाहते हैं। महाराष्ट्र की जनता उनकी रणनीति समझती है।’ बता दें कि बीजेपी और शिवसेना ने सोमवार को महाराष्ट्र में गठबंधन का ऐलान किया था। इसके तहत लोकसभा की 25 सीटों पर बीजेपी और 23 पर शिवसेना लड़ेगी, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगी।