भोपाल। लंबे मंथन के बाद बीजेपी ने बची हुई सीटों पर नाम फायनल हो गए है। मंगलवार को हुई बैठक में बाकी बची सीटों पर मंथन किया गया, जिसमें गुना, सागर, विदिशा, इंदौर और भोपाल के उम्मीदवारों के नाम फायनल कर लिए गए है। भोपाल से जहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम फायनल माना जा रहा है। वही गुना से केपी यादव का नाम तय किया गया है। इंदौर से जहां ताई के सुझाव नामों पर विचार किया गया है।वही विदिशा में शिवराज के करीबी का नाम आगे बढ़ाया गया है और सागर में भी नाम तय हो गया है। हालांकि अभी केन्द्रीय चुनाव समिति की अंतिम मुहर लगना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि आज कल में सूची जारी की जा रही है।
वही बाकी सीटों पर भी बीजेपी ने नाम तय कर लिए है।खबर है कि गुना से केपी यादव का नाम फायनल हुआ है।। वही इंदौर के मामले में ताई द्वारा सुझाए गए नामों पर विचार किया जा रहा है। यहां शंकर ललवानी, भंवर सिंह शेखावत और गोपीकृष्ण नेमा से एक तय होना है।लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नाराज ताई को मनाने पार्टी शंकर ललवानी को यहां से टिकट दे सकती है। चुंकी 75 साल से ज्यादा उम्र होने के कारण सुमित्रा महाजन को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।जिसके बाद से ही वे नाराज चल रही है, कयास लगाए जा रहे हैं उनके ही किसी समर्थक को पार्टी मैदान में उतार सकती है।सुत्रों की माने तो बीते कई दिनों से कैलाश विजयवर्गीय और महापौर मालिनी गौड़ का नाम भी चर्चा में बना हुआ था।लेकिन कैलाश के बंगाल में व्यवस्तता और परिवारवाद के आरोप से बचने के चलते उनका नाम पीछे हो गया है। वही गौड के विधायक होने के नाते बीजेपी ने कदम पीछे खींच लिए है। चुंकी बीजेपी पहले ही रतलाम से एक विधायक पर दांव लगा चुकी है और दूसरे पर दांव लगा कोई रिस्क नही लेना चाहती है।
इसके अलावा सागर संसदीय सीट से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी पूर्व मंडी अध्यक्ष व कांग्रेस से 2008 में भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र सिंह मोकलपुर को उम्मीदवार बनाया जाना तय हुआ है। यहां राजेंद्र सिंह के साथ राज बहादुर सिंह और पूर्व मंत्री जयंत मलैया का नाम चर्चा में था। इसके अलावा सुषमा स्वराज के पीछे हटने के बाद विदिशा संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना ने अपना दावा पेश किया था। उनके नाम पर सहमति नहीं बनी तो पूर्व मंत्री रामपाल सिंह समेत तोरण सिंह दांगी और रमाकांत भार्गव का नाम सामने आया। इन सभी को शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि पार्टी रमाकांत के नाम पर सहमत हो गई है। हालांकि अंतिम निर्णय हाईकमान को ही लेना है। उम्मीद की जा रही है कि आज कल में बीजेपी अपने बचे हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।