भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसमें मु यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले व्यक्ति तक साधारण कार्यकर्ता ही रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वयं को कार्यकर्ता कहते हैं और मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी ऐसा ही मानते हैं।
BJP does not change the face, the state president said, the party reached the peak due to the workers
उन्होंने कहा कि पार्टी की विशेषता यह है कि उसके कार्यकर्ता का भाव कभी नहीं बदलता। पं. दीनदयाल उपाध्याय से लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तक और अटलजी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह तक काफी कुछ बदला, चेहरे बदले, लेकिन अगर कुछ नहीं बदला है, तो वह हमारे कार्यकर्ता की आत्मा की शुद्धता और भारत माता को परम वैभव तक ले जाने का उसका भाव है। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम किसी दल या व्यक्ति की राष्ट्रभक्ति पर संदेह नहीं करते, लेकिन यह सत्य है कि हमारे कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति अलग प्रकार की है। कार्यकर्ताओं के समूह के बीच अगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष सुनाई दे, तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज हमें जिस विस्तृत और विशाल स्वरूप में दिखाई दे रही है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और बलिदान है।
कार्यकतार्ओं ने अपना जीवन, परिवार और सर्वस्व छोड़कर दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को यथार्थ में बदलने के अभियान को गति दी है। मध्यप्रदेश के कार्यकतार्ओं ने पार्टी को विकसित होते और विशाल रूप ग्रहण करते हुए देखा है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जहां स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जैसे तपस्वी को चने खाकर, बैलगाड़ियों से यात्रा करते और पार्टी के लिए परिश्रम करते देखा है, तो वहीं राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया को महलों से निकलकर, आमजन के बीच पहुंचकर लोकमाता बनते हुए भी देखा है। सिंह ने कहा कि नानाजी देशमुख, सुंदरलाल पटवाजी और प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे नेताओं के परिश्रम के बलबूते आज पार्टी विशाल वट वृक्ष की तरह विस्तृत हो गई है।