शोक में डूबी भाजपा, छतरपुर में डीजे पर नाचे भाजपाई, जिलाध्यक्ष ने निकाली यात्रा, जमकर कराया स्वागत सत्कार

0
724

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के निधन के बाद देश भर में जहां 7 दिन का शोक है और भाजपा ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं छतरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डीजे पर नाच-गाकर अटलजी को श्रद्धांजलि देने का मामला सामने आया है। इस घटना को प्रदेश भाजपा ने भी संज्ञान में लिया है। डीजे बजाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजलि देने पर प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष से जवाब भी मांगा है। बताया गया कि भाजपा नेता ने कावड़ यात्रा निकाली गई।
BJP drowned in mourning, dance party on DJ at Chhatrapur, District President removed journey, felicitated felicitated
अटलजी के निधन के बाद भाजपा ने कोई भी ऐसे कार्यक्रम नहीं करने कहा है, जिनमें नाच-गाना हो। इसके बावजूद भी छतरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीजे वाला कार्यक्रम किया। जिसमें कई काफी सं या में स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। बताया गया कि छतरपुर जिलाध्यक्ष द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन हर साल किया जाता है, यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक और धार्मिक होता है।

लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा को उन्होंने अटलजी की श्रद्धाजलि से जोड़ दिया है। जिसको लेकर वे विवादों में पड़ गए हैं। खास बात यह है कि
इस दौरान उन्होंने समर्थकों से जबर्दस्त स्वागत कराया। इस कांवड़ यात्रा से जिले के दूसरे दिग्गज भाजपाईयों ने किनारा कर लिया था। कोई भी बड़ा नेता यात्रा में शामिल नहीं हुआ।

जपा में बैठकें तक नहीं हुई
अटलजी के निधन से शोक में डूबी भाजपा में सभी तक की बैठकें तक स्थगित हो गई हैं। प्रदेश ही नहीं जिला स्तर पर भी बैठकों का आयोजन नहीं हो रहा है। ऐसे में छतरपुर जिलाध्यक्ष डीजे की धुन पर नाच-गाने के साथ निकाली गई यात्रा को अटलजी की श्रद्धाजलि से जोड़कर बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से जल्द ही स्पष्टीकरण लिया जा सकता है।

तोमर कर चुके हैं निजी कार्यक्रम निरस्त
केंद्रीय मंंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अपने बेटे की शादी का आशीर्वाद समारोह निरस्त कर चुके हैं। यह कार्यक्रम 22 अगस्त को ग्वालियर में होना था, लेकिन अटलजी के निधन के बाद तोमर ने यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

अटलजी के निधन पर 7 दिन का शोक है। इस दौरान पार्टी के कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। यदि किसी जिला या मंडल स्तर पर किसी ने कोई कार्यक्रम कर लिया है तो उसकी जानकारी नहीं है।
दीपक विजयवर्गीय, मुख्य प्रवक्ता, मप्र भाजपा