रीवा निगमायुक्त को भाजपा नेत्रियों ने पहनाईं चूड़ियां, आयुक्त बोले- राजनीतिक दलों के अपने तौर-तरीके हैं

0
399

TIO रीवा

नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव (आईएएस) काे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताअाें ने  चूड़ियां पहना दीं। निगमायुक्त पर विकास कार्य अवरुद्ध करने और कांग्रेस के इशारे पर काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता रैली के रूप में निगम पहुंचीं और आयुक्त को खरी-खोटी सुनाते हुए चूड़ियां पहना दीं। उन्हें साड़ी और बिंदी भी भेंट की।

अायुक्त सभाजीत यादव ने कहा कि मैं प्रतिक्रिया नहीं करता। राजनैतिक दल के लोग हैं, उनके अपने तौर-तरीके हैं। विकास कार्यों में जितनी गति दस माह में आई है, उतनी पहले कभी नहीं रही।