चेन्नई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन तय होने के बाद मंगलवार को भाजपा तमिलनाडु में बड़ा दांव खेला है। भाजपा का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन तय हो चुका है, जिसका ऐलान हो गया। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और एआइएडीएमके नेता पन्नीरसेल्वम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा लोकसभा में पांच सीटों पर लड़ेगी, वहीं एआइएडीएमके और भाजपा तमिलनाडु और पुंडुचेरी में साथ साथ लड़ेगी।
BJP has played big bets in Tamil Nadu, alliance with AIADMK
वहीं गठबंधन का ऐलान होने के बाद भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा एआइएडीएमके को 21 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में समर्थन देने जा रही है। गोयल ने साथ ही ये भी कहा कि भाजपा राज्य में OPS और EPS के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, वहीं केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। तमिलनाडु में 2019 की सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प होती हुई नजर आ रही है। डीएमके ने जहां कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है तो भाजपा के सामने एआईएडीएमके समेत छोटे दलों को मिलाकर चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती है।
पीएमके ने दिया कांग्रेस को झटका
पहले खबर थी कि पीएमके कांग्रेस के साथ जा सकती है, लेकिन फिर उसने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया। पीएमके प्रमुख एस. रामदौस का नॉर्थ तमिलनाडु में अच्छा प्रभाव है। वे ओबीसी वन्नयार कम्युनिटी के वोट हासिल कर सकते हैं। 1999 से अब तक के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को 5 से 10 फीसदी वोट मिलते रहे हैं। 2014 में पीएमके एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन अंबुमणि रामदौस को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद से पार्टी नाराज चल रही थी। कांग्रेस और डीएमके इसका फायदा उठाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

