भोपाल

मप्र की राज्य सभा की एक सीट के लिए उप-चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन अपना सर्टिफिकेट लेने सोमवार को भोपाल आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें न कोई भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लेने नहीं पहुंचा। केवल अधिकारी उनके साथ थे। वहीं कुछ जगह उन्होंने निरीक्षण किया इस दौरान भी वह अकेले थे। भाजपा द्वारा बाहरी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर स्थानीय नेताओं ने उनसे दूरी बना ली।

