शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए आगे चल रही, PM मोदी की मां हीराबेन ने दी बधाई

0
241

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए आगे चल रही है। एनडीए उम्मीदवारों को 295 सीटों पर बढ़त है। चुनाव परिणाम में एनडीए को मिली बढ़त के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा नेताओं ने दिल्ली पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारी की है।

वहीं, चुनावी रुझानों को देखते हुए भाजपा मुख्यालय के सामने सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह 125000 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी पिछड़ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी उनसे आगे चल रही हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी बढ़त बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से 9 पर भाजपा आगे जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए है।

– बिहार में 40 सीटों में से 39 पर भाजपा आगे
– महाराष्ट्र की 48 में से 37 सीटों पर बीजेपी आगे
– महाराष्ट्र की उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मंतोडकर चल रहीं हैं। यहां भाजपा के गोपाल शेट्टी से बढ़त बनाए हुए हैं।
– पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से 24 सीटों पर टीएमसी आगे, 17 सीटों पर बीजेपी और 1 सीट पर कांग्रेस की बढ़त
– ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा संबित पात्रा 700 वोटों से आगे।
– मध्य प्रदेश के गुना से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे।
– गाजीपुर और सुल्तानपुर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और मेनका गांधी पीछे।

वायनाड से राहुल आगे
राहुल गांधी वायनाड सीट पर काफी आगे चल रहे हैं। यहां राहुल गांधी अपने प्रतिद्वंदी एलडीएफ प्रत्याशी पीपी सुनीर से लगभग 58392 वोटों से आगे हैं।

रामपुर से आजम आगे
उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से आजम खान ने आगे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा काफी पीछे चल रहीं हैं।

आजमगढ़ अखिलेश यादव आगे
यूपी की ही आजमगढ़ सीट से सपा के अखिलेश यादव बढ़त बनाए हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ अभी पीछे चल रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा पीछे
बिहार की प्रतिष्ठित सीट पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे हैं।

उत्तर प्रदेश में गठबंधन पिछड़ा
यूपी में समाजवादी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन भी कामजोर साबित हो रहा है। अभी तक के रुझानों में 52 में एनडीए को 37 पर बढ़त बनाए हैं, जबकि महागठबंधन को
13 और कांग्रेस को 2 सीटें पर आगे है।

दिल्ली में भाजपा सातों सीटों पर आगे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ही सारी सीटें जीतीं थीं। ताजा जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर और मनोज तिवारी समेत भाजपा के सभी उम्मीदवार आगे हैं।

अमेठी से राहुल पीछे
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट अमेठी से राहुल से 5000 वोटों से पिछड़ रहे हैं। यहां भाजपा की स्मृति ईरानी आगे हैं। जबकि लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगे हैं।

कौन-कौन आगे
— गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल आगे
— आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे
— अमृतसर से भाजपा के गुरजीत सिंह सिंह आगे
— भटिंडा से शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को बढ़त

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आगे
मध्य प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पीछे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पीछे
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ही गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पिछड़ रहे हैं। हालांकि यह उनकी परंपरागत सीट है। शुरुआती रुझान में ज्योतिरादित्य पीछे चल रहे हैं।