भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक हो सकती है आज, 100 प्रत्याशियों के नाम हो सकते है फाइनल

0
206

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक आज हो सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश चुनाव समिति का पुनर्गठन कर 3 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। नए सदस्यों में दो प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में सहसंयोजक के रूप में काम कर रहे हैं, इनमें कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और लाल सिंह आर्य हैं।
BJP may field first meeting of State Election Committee, 100 nominees can be finalists today
पार्टी सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए भाजपा 100 लोगों के नामों को हरी झंडी दे सकती है। इनमें अधिकांश वे नाम शामिल होंगे, जो मौजूदा विधायक हैं और पार्टी उन्हें दोबारा चुनाव लड़ाना चाहती है। ऐसे सिंगल नाम लगभग 70 के आसपास बताए जा रहे हैं। बाकी उन सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए हैं, जिन सीटों पर फिलहाल कांग्रेस या अन्य दलों का कब्जा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि रविवार को होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लगभग 100 सीटों पर प्रत्याशियों को फाइनल किया जा सकता है। यह लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। भाजपा की केद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक नवंबर को बुलाई गई है। पार्टी नेताओं द्वारा संभावना जताई जा रही है 1 या 2 नवंबर को भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है। उधर पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पार्टी द्वारा 4 नवंबर तक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के टिकट घोषित कर देगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश चुनाव समिति सोमवार और मंगलवार को भी बैठ सकती है, ताकि बचे हुए नामों पर फैसला किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने लगभग 200 सीटों पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। कुछ चुनिंदा सीटों पर जहां उम्रदराज नेता या सांसद या दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देना है, सिर्फ उन सीटों पर टिकट पार्टी को फाइनल करना बाकी है।

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सुझाई गई लिस्ट और उस पर भाजपा नेताओं की कवायद के बाद जो लिस्ट तैयार की गई है, उस पर प्रदेश चुनाव समिति विचार करेगी। शनिवार को भी देर रात भाजपा नेताओं ने तीन कैटेगरी की सीटों पर चर्चा की। पहली वह जिनमें पार्टी 5 हजार से कम वोटों से जीती थी, दूसरी कैटेगरी में 25 हजार या इससे अधिक वोटों से पार्टी जहां हारी थी, तीसरी वो सीटें हैं जहां के बारे में सर्वे में मौजूदा विधायकों को खतरनाक स्थिति में बताया गया है। रविवार को भी पार्टी नेताओं द्वारा दावेदारों की सूची पर माथापधाी किए जाने की संभावना है।