बूथ विस्तारक अभियान की बैठक में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप

0
119

इंदौर। भाजपा की बूथ विस्तारक योजना को लेकर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के वार्ड-66 में त्रिवेणी कालोनी बगीचे में रखी गई बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सन्नी टूटेजा और मंडल महामंत्री पृथ्वी चंदन के बीच तीखी बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि बैठक के बाद भी दोनों पक्षों के विवाद हो गया। टूटेजा का आरोप है कि बैठक के बाद पृथ्वी अपने साथियों को लेकर आए। बगीचे के बाहर रास्ते में रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाया।

गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद टूटेजा शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को शिकायत करने पार्टी कार्यालय पहुंचे। नगर अध्यक्ष की गैरहाजिरी में उन्होंने कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा काे शिकायत सौंपी। मंडल महामंत्री पृथ्वी का कहना है कि सन्नी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।

बूथ विस्तार को लेकर चल रही चर्चा में वे बेवजह शामिल हो गए। चाकू दिखाकर धमकाने का अारोप निराधार है। संगठन यह नहीं सिखाता। बताया जाता है कि त्रिवेणी कालोनी के बगीचे में बूथ विस्तारक योजना को लेकर चल रही बैठक के दौरान पृथ्वी और सन्नी में बूथ पर काम करने को लेकर बहस हो गई।