ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विस में शक्ति प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को भाजपा रोड शो करेगी

0
201

TIO BHOPAL

ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विस में शक्ति प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को भाजपा रोड शो करेगी। दूसरी ओर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभा और बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित रहेंगे।

रोड शो शाम 4.30 बजे ग्वालियर पूर्व विस क्षेत्र में नदी गेट से शुरू होकर जयेंद्रगंज, इंदरगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, दाल बाजार होते हुए इंदरगंज चौराहे पर समाप्त होगा। ग्वालियर विस क्षेत्र में शाम 6 बजे रोड शो सेवानगर पार्क से शुरू होगा और किला गेट हजीरा से चार शहर का नाका, हजीरा चौराहे से होकर तानसेन नगर पर खत्म होगा।

कांग्रेस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने गुरुवार को सभाओं व बैठकों का आयोजन किया। शुक्रवार को भी वे दोनों क्षेत्रों में बैठक करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री केपी सिंह, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह भी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से मुलाकात करेंगे।