ब्लैक टी वजन कम करने में कर सकता है मदद, ट्राय करें

0
923

TIO

Weight loss tips: ‘ब्‍लैक-टी’ में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपके बढ़ते वजन को कम करते हैं। दूध वाली चाय की अपेक्षा बिना दूध वाली चाय ज्यादा फायदेमंद होती है। सबसे पहले तो इसमें दूध नहीं होता है जो वजन बढ़ाने का काम करता है। ब्लैक टी दिमाग की टेंशन को दूर कर आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है। तन-मन में स्‍फूर्ति भरता है। लेकिन, इसके साथ ही चाय वजन कम करने में भी मदद करती है। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से अतिरिक्‍त चर्बी हटाने में कारगर साबित होता है। आप अगर चाय पीकर वजन कम करने की चाह रखते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए।

1.चाय में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट वजन घटाते हैं, लेकिन इसके असर को दूध काफी हद तक खत्म कर देता है। बिना दूध की चाय पीने से वजन निंयत्रित रहता है।

2.कई जानकारों का यह भी मानना है कि दूध वाली चाय वजन कम करने के बजाए उसे बढ़ाने का काम करती है। आमतौर पर चाय में वसा कम करने के कई तत्व होते हैं। लेकिन चाय में दूध मिलाते ही चाय में वसा कम करने की क्षमता कम हो जाती है।

3.चाय में पाए जाने वाले और वजन घटाने में प्रभावशाली थीफलेविन्स और थिरोबिगिन्स जैसे तत्वों का असर दूध कम कर देता है। दरअसल, चाय में मौजूद ये तत्व शरीर की चर्बी घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होते हैं। लेकिन दूध में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण इनका प्रभाव कम हो जाता है।