बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही, ये 10 गाने हैं बेस्‍ट

0
1338

मुंबई

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जिस तरह अपने करियर में उन्‍होंने तमाम हिट फिल्‍में दी हैं, उसी तरह उनके कई गाने भी चार्टबस्‍टर में टॉप पर रहे हैं। ‘चांस पे डांस’ से लेकर ‘ब्रेकअप’ सॉन्‍ग तक, ऐसे तमाम गाने हैं जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं और थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। जन्‍मदिन के मौके पर डालें, उनके 10 सुपरहिट गानों पर एक नजर…

ब्रेकअप सॉन्‍ग
2016 में आई फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्‍किल’ के इस गाने में अनुष्‍का शर्मा के साथ रणवीर कपूर नजर आते हैं। दोनों की केमिस्‍ट्री देखते ही बनती है। गाने को अरिजीत सिंह, बादशाह, जोनिता गांधी और नक्‍काश अजीज ने आवाज दी है।

राधा
2017 में आई फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का यह गाना शाहिद माल्‍या और सुनिध‍ि चौहान की आवाज में है। गाने में अनुष्‍का और शाहरुख की एनर्जी देखते ही बनती है।

बेबी को बेस पसंद है
फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ के इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही वजह थी कि यह गाना तमाम शादी की पार्टियों में लोगों की पहली पसंद रहा। विशाल ददलानी, शालमली खोलगड़े, बादशाह और इशिता की आवाज में गाए गए इस गाने में अनुष्‍का के डांस मूव्‍स देखते ही बनते हैं।

ठग ले
2011 में रिलीज फिल्‍म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ का यह गाना श्‍वेता पंडित और विशाल ददलानी की दमदार आवाज में है। जिस तरह यह गाना एनर्जी से भरपूर है, उसी तरह गाने में अनुष्‍का और रणवीर के डांसिग मूव्‍स एनर्जिटिक हैं। यह गाना किसी को भी थिरकने को मजबूर कर सकता है।

डांस पे चांस
लभ जंजुआ और सुनिधि चौहान की आवाज में गाया गया यह गाना आज भी पॉप्‍युलर है। यह 2008 में आई अनुष्‍का की डेब्‍यू फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का बेहतरीन डांसिंग नंबर है जिसमें शाहरुख को अनुष्‍का डांस सिखाने की कोशिश करती हैं।

जिया रे
2012 में आई फिल्‍म ‘जब तक है जान’ का यह गाना नीति मोहन की पावरफुल आवाज में है जिसमें अनुष्‍का का फुल ऑफ लाइफ वाला ऐटिट्यूड दिखता है। गाने में शाहरुख के साथ उनकी केमिस्‍ट्री को काफी पसंद किया गया।

लौंग दा लश्‍कारा
2011 में आई स्‍पॉर्ट्स ड्रामा फिल्‍म ‘पटियाला हाउस’ का यह गाना महालक्ष्‍मी अय्यर और हार्ड कौर ने गाया है। गाने की पंजाबी बीट्स लाजवाब हैं। गाने में अक्षय कुमार के साथ अनुष्‍का की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।