TIO, मुंबई
27 अक्टूबर की शाम अमिताभ बच्चन ने अपने जुहू स्थित आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शाह रुख़ ख़ान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, जीतेंद्र, हेमा मालिनी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा समेत तमाम छोटे-बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की। बिग बी की पार्टी में शायद ही कोई ऐसा सेलेब होगा, जो छूट गया हो। लगभग पूरा बॉलीवुड पार्टी में उमड़ पड़ा।
यह दिवाली बच्चन परिवार के लिए बेहद ख़ास थी। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन अपना लम्बा हेल्थ चेकअप करवाकर वापस आये थे। इसके लिए उन्हें कथित तौर पर मुंबई के नानावटी अस्पताल में कई दिन तक भर्ती रहना पड़ा था। इस दौरान तमाम उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह के कयास लगाये गये, मगर बिग बी पूरी तरह स्वस्थ थे और उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह रुटीन चेकअप ही बताया गया।
अमिताभ बच्चन ने दो साल के बाद दिवाली पार्टी आयोजित की थी। पारम्परिक परिधानों में सजे बॉलीवुड सेलेब्स बेहद ख़ूबसूरत नज़र आये। अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पार्टी में पहुंचे।
शाह रुख़ ख़ान अपनी बेगम गौरी ख़ान के साथ पार्टी में शामिल हुए।
अजय देवगन सपरिवार बच्चंस को दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। काजोल, नीसा और बेटा युग साथ थे।
गुज़रे ज़माने के सुपरस्टार जीतेंद्र पूरे परिवार के साथ बच्चन परिवार को दिवाली की बधाई देने पहुंचे। पत्नी शोभा, बेटी एकता और बेटे तुषार इस अंदाज़ में दिखे।
बॉबी देओल पत्नी तान्या के साथ पार्टी के लिए पुहंचे। सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा उनके साथ दिखीं। बॉबी, हाउसफुल 4 की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।
हाउसफुल 4 की लीडिंग लेडीज़ कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ने कुछ इस अंदाज़ में अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई।
सुनील शेट्टी, पत्नी माना के साथ बच्चन परिवार को शुभकामनाएं देने पहुंचे।
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ पार्टी में पहुंचे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अमिताभ बच्चन की पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखे।
कुछ वक़्त पहले अमेरिका में कैंसर का इलाज़ करवाकर लौटे ऋषि कपूर पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ बच्चंस की पार्टी में आये। रिद्धिमा ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं।
सैफ़ अली ख़ान के परिवार से पूर्व पत्नी अमृता सिंह, बेटी सारा अली ख़ान और बेटा इब्राहिम अली ख़ान ने पार्टी में शिरकत की।
सारा अब कुली नंबर वन में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी, जो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पार्टी में शरीक हुए।
कटरीना कैफ़ भी पार्टी में पहुंची। अभिषेक बच्चन ने कैट को गेट पर रिसीव किया।
अमिताभ बच्चन के साथ कई फ़िल्में कर चुकीं हेमा मालिनी भी दिवाली की बधाई देने पहुंचीं।
हेमा की बेटी एशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ पहुंचीं।
अनिल कपूर ने ख़ुद भी दिवाली पार्टी आयोजित की थी, मगर अमिताभ बच्चन का बुलावा वो भी नहीं ठुकरा सके।
अनिल के छोटे भाई संजय कपूर ने पत्नी महीप संधू कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ाई।
चंकी पांडेय सपरिवार पहुंचे। साथ में पत्नी भावना पांडेय और दोनों बेटियां थीं। अनन्या पांडेय पत्नि पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी।
जैकी श्रॉफ अपनी पत्नी आयशा, बेटी कृष्णा और बेटे टाइगर के साथ पार्टी में पहुंचे। वहीं शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा के साथ पार्टी में शामिल हुए। दोनों परिवार मिले तो कुछ ऐसे एक-दूसरे को विश किया।
अपनी बागी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर ने कुछ इस अंदाज़ में मुलाकात की। अब दोनों बागी 3 में साथ आ रहे हैं।
आदर जैन ने तारा सुतारिया के साथ पार्टी में अपनी प्रेजेंस दर्ज़ करवाई। तारा मरजावां में नज़र आने वाली हैं।
मरजवां में तारा के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा अकेले पार्टी में शामिल होने पहुंचे।
सांड की आंख की लीडिंग लेडीज़ तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने कुछ इस अंदाज़ में शिरकत की। यहां भी दोनों ने निशाने लगाने की कोशिश की। तापसी, बिग बी के साथ पिंक में काम कर चुकी हैं। वहीं, अभिषेक के साथ मनमर्ज़ियां में फीमेल लीड रोल निभा चुकी हैं।
कुणाल खेमू और सोहा अली ख़ान ने भी पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।
अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गैबरीला डिमात्रियादेस के साथ पार्टी में पहुंचे।
म्यूज़िक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ बच्चन की पार्टी में पहुंचे।
परिणीति चोपड़ा, सानिया मिर्ज़ा और फ़राह ख़ान के साथ पार्टी में इस अंदाज़ में पहुंचीं।
जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ पार्टी में शामिल हुईँ।
दीया मिर्ज़ा ने भी अमिताभ बच्चन की पार्टी में शिरकत की।
कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लहंगा-चुनरी में काफ़ी ख़ूबसूरत दिखीं। कियारा अब अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नज़र आएंगी। उनकी फ़िल्म इंदु की जवानी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
माधुरी दीक्षित, पत्नी डॉ. श्रीराम नेने के साथ बच्चंस को दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचीं।