आंखों में आंसू लिए बीएस येदियुरप्पा ने किया इस्तीफे का ऐलान

0
179

TIO NEW DELHI

आखिरकार बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर ही दिया। बीते दिनों से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर BS Yediyurappa ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और इसी मौके पर उन्होंने अपना पद छोड़ने की घोषणा भी कर दी। इस दौरान BS Yediyurappa भावुक भी हुए। उन्होंने आंखों में आंसू के साथ कहा कि मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा और पार्टी को यहां तक पहुंचाया। बता दें, पार्टी आलाकमान भी चाहता था कि BS Yediyurappa पद छोड़ दें। संभवतया इसीलिए उन्हें बीते दिनों दिल्ली बुलाया गया था। अब नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। नए सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिल बीएल संतोष और डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम लिया जा रहा है।

नए मुख्यमंत्री के दावेदारों में कौन-कौन?
येदियुरप्पा की जगह लिंगायत समुदाय से ही आने वाले किसी और मंत्री या विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि भाजपा इस बार गैर-लिंगायत पर दांव खेल सकती है।

  • फिलहाल अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें पहला नाम है बसवराज बोम्मई का। बोम्मई जो लिंगायत समुदाय से आते हैं और कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री होने के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री भी हैं।
  • भाजपा हाईकमान विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी के नाम पर भी विचार कर रही है। कगेरी कर्नाटक का ब्राह्मण चेहरा हैं और फिलहाल कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं।
  • राज्य के खनन मंत्री एमआर निरानी को भी नए मुख्यमंत्री का मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। ये भी लिंगायत समुदाय से आते हैं। निरानी पार्टी हाईकमान से मुलाकात के लिए रविवार शाम दिल्ली पहुंचे थे।
  • इसके अलावा केंद्रीय कोयला खनन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी का भी नाम सामने आया है।