क्षितिज लिटरेरी ऑर्गनाइजेशन द्वारा भोपाल में आयोजित क्षितिज मीटअप में नवोदित कवियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई

0
70

TIO भोपाल

क्षितिज लिटरेरी ऑर्गनाइजेशन द्वारा भोपाल में आयोजित क्षितिज मीटअप में नवोदित कवियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम कोपल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोपल स्कूल की प्रधानाचार्या डाॅ अमिता मिश्रा, आकाशवाणी के डायरेक्टर राजेश भट्ट,टी आई ओ के चीफ एडिटर शशि कुमार केसवानी,माखनलाल यूनिवरसीटी के पूर्व रेजिस्टरार प्रकाश साकल्य,प्रमोद दूबे एवं ज्ञानेंद्र पांडे शामिल थे।

कार्यक्रम में डॉ विशाखा श्रीवास्तव , डॉ प्रिया दुबे एवं भोपाल की वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती नीरूपमा खरे भी उपस्थित थी। श्रीमती शालू अवस्थी ने बहुत सुन्दर संचालन करके कार्यक्रम को गति दी। क्षितिज संस्थापिका क्श्रीमती रंजीता सहाय अशेष ने सभी कवियों और अतिथियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में नीतू नेगी, डाॅ रश्मि, निलेश मिश्रा, शुभम मारन, प्रेक्षा सक्सेना,अनुराग,निमिशा और ऐशलिशा शर्मा सहित कई कवियों ने भाग लिया। क्षितिज की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।