नई दिल्ली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्तिय वर्ष 2020-21 के लिए देश का ‘आम बजट’ (Budget 2020-21) पेश किया। महंगाई के दौर से गुजर रहे लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। लोगों की बजट पर खास निगाह रहती है कि, उनके रोजमर्रा से जुड़ी चीजों की कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव हुआ है। 2020-21 के आम बजट में वित्त मंत्री ने कई ऐसे ऐलान किए, जिसमें आम लोगों से जुड़ी कई चीजें मंहगी हो जाएंगी। इसके अलावा ऐसी कई प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं, जिन पर आम लोगों को राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि क्या महंगा हुआ है और किस प्रोडक्ट पर राहत मिली है।
ये चीजें होंगी महंगी:-
- सभी प्रकार के सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
- फुटवियर पर सीमा शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत किया गया है।
- फर्नीचर के सामान पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया है।
- फ्रिज और एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स पर सीमा शुल्क 12.5 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
- ऑटो, ऑटो पार्ट्स पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत तक बढ़ाया गया।
- खाद्य प्रसंस्करण वस्तुओं के आयात पर सीमा शुल्क 100 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
- चिकित्सा उपकरणों के आयात पर 5 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने की घोषणा की गई है।
- दीवार के पंखों पर सीमा शुल्क में 7.5 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि।
- टेबलवेयर और बरतन पर सीमा शुल्क दोगुना होकर 20 प्रतिशत किया गया है।
- पेपर ट्रे, बाइंडर, क्लिप, स्टेपल आदि पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।
- कुछ खिलौनों पर सीमा शुल्क 20 से 60 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी राहत:-
- अखबार के लिए कागज, हल्के कोटेड पेपर के आयात पर सीमा शुल्क 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
- प्यूरिफाइड टेरेफेथिक एसिड (पीटीए) पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी हटा दी गई है।
- कच्ची चीनी के लिए सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।
- कृषि-पशु आधारित उत्पादों, टूना चारा, स्किम्ड मिल्क पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है।
- मादक पेय, सोया फाइबर, सोया प्रोटीन के लिए सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।

