रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर:भोपाल में आरोपी फरहान के पिता बोले- पुलिस ने 10 लाख मांगे थे, हम नहीं दे पाए

0
125

TIO भोपाल

 

  • आज सुबह 5 बजे से प्रशासन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहा है। - Dainik Bhaskar
आज सुबह 5 बजे से प्रशासन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रहा है।

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और लव जिहाद के आरोपी साद और साहिल के अवैध मकानों पर आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। तीसरे आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है। उसकी सुबह 11 बजे कोर्ट में पेशी है। इसके बाद फरहान के मकान को भी गिराया जाएगा।

आरोपी फरहान के पिता रिजवान ने कहा, पुलिस ने हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। करीब 15 दिन तक इस मामले को दबाए रखा। हम 2 लाख रुपए ही दे पाए, 8 लाख की व्यवस्था नहीं हुई तो मिसरोद थाने के रंजीत सिंह ने मेरे बच्चे पर लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया। अदालत का फैसला नहीं आया है, उससे पहले ही हमारे मकान गिराए जा रहे हैं।

सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई कार्रवाई से पहले शुक्रवार को मकानों के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शनिवार सुबह 5 बजे अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पक्ष की ओर से आवेदन लगाने के बावजूद कार्रवाई पर स्टे नहीं लगाया।

फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया गया।

अर्जुन नगर में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
अर्जुन नगर में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए पुलिस ने अर्जुन नगर में बैरिकेडिंग कर रखी है।
किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए पुलिस ने अर्जुन नगर में बैरिकेडिंग कर रखी है।