बाक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह का ‘सिक्सर’, कंगारू 151 रनों पर हुए ढेर में

0
440

नई दिल्ली। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी को 151 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी 169.4 ओवर में 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर घोषित की थी।
Bumrahah’s ‘Siksar’ in the Boxing Day Test, Kangaroo sticks at 151 runs
इससे पहले जसप्रीत बुमराह (15.5 ओवर, 4 मेडल, 33 रन, 6 विकेट) की घातक बोलिंग की बदौलत टीम इंडिया ने आॅस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 151 रनों पर समेट दी। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 292 रनों की बढ़त है। बुमराह के अलावा भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके, जबकि इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के खाते में एक-एक विकेट गया। मेजबान टीम की ओर से बेस्ट स्कोरर कप्तान टिम पेन और मार्कस हैरिस रहे। इन दोनों ने 22-22 रन की पारी खेली।

इशांत ने किया आॅस्ट्रेलियाई ओपनर को अशांत
मेजबान आॅस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन 8 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसे उम्मीद थी कि फिंच और हैरिस बड़ी साझेदारी करते हुए अच्छी शुरूआत देंगे, लेकिन इशांत शर्मा ने ऐसा होने नहीं दिया। स्कोर में अभी 16 (टीम का कुल स्कोर 24 रन) रन ही जुड़े थे कि भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ओपनर फिंच को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराते हुए भारत को पहली सफलता दिला दी। फिंच ने 36 गेंदों में 1 चौका की मदद से 8 रन बनाए।

बुमराह के बाद जडेजा की फिरकी
आॅस्ट्रेलियाई टीम संभलती इससे पहले ही बुमराह ने मार्कस हैरिस (22) को आउट कर दूसरा झटका दे दिया। हैरिस का कैच इशांत ने लपका। कुछ ही देर बाद रविंद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 53 रन कर दिया। उनका कैच मयंक ने पकड़ा। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन की पारी खेली। बदलाव के रूप में आए जडेजा ने अपने तीसरे ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई।

यूं ढेर हुई मेजबान टीम
लंच से ठीक पहले बुमराह ने शॉन मार्श (19) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिला दी। लंच के तुरंत बाद बुमराह ने ट्रेविस हेडि को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम का स्कोर 92/5 हो गया। बुमराह का यह तीसरा विकेट रहा। टीम इंडिया का अगला शिकार मिशेल मार्श हुए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। मार्श ने 36 गेंदों में 9 रन बनाए।

इसके बाद सिर्फ कप्तान टिम पेन ही भारतीय आक्रमण का कुछ देर टिक कर सामना कर सके। उन्होंने 85 गेंदों में एक चौका की मदद से 22 रनों की पारी खेली। उनकी पारी को बुमराह ने समेटा। उनके आउट होते ही मेजबान की पारी सिमटने में देर नहीं लगी। यह तीसरा मौका है, जब बुमराह ने टेस्ट की एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट झटके हैं।