मध्यप्रदेश में चालान कटने पर जल रही बाइकें

0
383

TIO इंदौर

देश की राजधानी दिल्ली जैसी घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से भी सामने आई है| जब पुलिस की चलानी कार्रवाई से नाराज होकर एक शख्स ने पुलिसवालों के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और भाग गया। चालाक नसे में था| कुछ दिनों पहले नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद दिल्ली में भी ऐसे ही पुलिस के सामने अपने वाहन को आग लगा दी थी|

दरअसल, घटना रविवार रात परदेशीपुरा क्षेत्र के विश्रांति चौराहे की है। जहां चालान काटने की बात पर नशे में धुत एक युवक ने पुलिसवालों के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और भाग गया। ट्रैफिक सूबेदार भागीरथ अहिरवार की टीम यहां चेकिंग कर रही थी, तभी परदेशीपुरा बाइक पर तीन युवक आते दिखे। टीम ने जैसे ही उन्हें रोका तो पीछे बैठे दो युवक भाग गए, वहीं बाइक चला रहे युवक को पकड़ा। जवान वापस चालानी कार्रवाई में लग गए। इस बीच बाइक चालक सिगरेट पीते हुए आया और चुपचाप पेट्रोल नली खींचकर माचिस से बाइक में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने आग बुझाकर बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जो बाइक जली है, वह शंकरलाल खत्री के नाम से रजिस्टर्ड है। पता परदेशीपुरा दर्ज है। घटना को लेकर ट्रैफिक एएसपी एमके जैन ने मामले की जांच डीएसपी उमाकांत चौधरी को दी है।