उपचुनाव नतीजे : कैराना में आरएलडी उम्मीदवार 42 हजार मतों से आगे, भाजपा का हारना तय

0
246

नई दिल्ली। यूपी के कैराना और महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया समेत 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर पिछले दिनों हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए नतीजों और रुझानों में क्षेत्रीय दलों ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि भाजपा ने महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट जीत ली है। सुबह 8 शुरू हुई मतगणना के बाद अब तक आए रुझानों में भाजपा नगालैंड की लोकसभा सीट पर आगे चल रही है वहीं रालोद ने कैराना सीट पर बढ़त बना ली है। महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया सीट पर एनसीपी आगे निकल गई है।
Bye-election results: RLD candidate in Karaana ahead of 42 thousand votes, BJP lose
कैराना सीट पर आरएलडी ने बढ़त बनाई हुई है। यहां तबस्सुम हसन 42 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है। 10 विधानसभा सीटों में जीत की बात करें तो पहली जीत कांग्रेस के खाते में गई है और मेघालय की अंपाति सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शीरा ने जीत दर्ज की है। साथ ही कर्नाटक की राजराजेश्वरी सीट पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।

वहीं नूरपुर में सपा ने भाजपा को पटखनी दे दी है और सपा उम्मीदवार नईमुल हसन जीत गए हैं। जबकि बिहार के जोकीहट सीट पर राजद उम्मीदवार जीते हैं। झारखंड में एक विधानसभा सीट पर जेएमएम पर जीत दर्ज की है जबकि गुमला में भी जीत के करीब है। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

कैराना और भंडारा गोंदिया में उपचुनाव के दौरान वीवीपैट मशीनों में खराबी के बाद बुधवार को 123 सीटों पर पुनर्मतदान हुआ था। इनमें कैराना के 73, भंडारा-गोंदिया के 49 और झारखंड के एक पोलिंग बूथ पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक ईवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया।