TIO रतलाम
MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान खाई में जा गिरी।
रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं।
हादसा रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कार में मुंबई और अहमदाबाद के लोग सवार थे। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हादसे में इनकी गई जान
- दानिश पिता अस्मान चौधरी, 15 वर्ष
- गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी, 70 वर्ष
- खालिस पिता गुलाम रसूल चौधरी
- गुलाम मोहिद्दीन पिता दानिश चौधरी
- गुलाम मद्देहिद्दीन पिता दानिश चौधरी
- दुर्गेश प्रसाद, 35 वर्ष
- सभी 13, LIG कॉलोनी, विनोबा भावे नगर, लतीक चौक, कुर्ला (प.), मुंबई के रहने वाले हैं।
देखिए, हादसे की 4 तस्वीरें…

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार खाई में जा गिरी।

पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शव उसमें फंसे थे।

कार का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र के मुंबई का है। पुलिस इसके ऑनर का पता लगा रही है।



