नई दिल्ली। सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना और अन्य की तरफ से हाई कोर्ट में दायर याचिका पर शुक्रवार को फैसला आएगा। अस्थाना व अन्य ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज केस रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
CBI case: Rakesh Asthana’s petition to come today
न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने अलग-अलग याचिकाओं पर 20 दिसंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। राकेश अस्थाना ने अपनी याचिका में कहा था कि तत्कालीन सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा ने उन पर जो केस दर्ज किया, उसमें कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, जबकि वर्मा ने इसके जवाब में हाई कोर्ट में कहा था कि सही प्रक्रिया के तहत केस दर्ज किया गया था।

