नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 मई को CBSE Class 12 Result 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब CBSE द्वारा रविवार 5 मई को CBSE 10th Result 2019 घोषित होने की उम्मीद है।
CBSE आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर CBSE Class 10th Result 2019 जारी करेगा।
इस साल, CBSE Class 10 Board Exam 21 फरवरी से 29 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। लगभग 18.19 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
साल 2018 में, सीबीएसई ने 29 मई को शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। पिछले साल 10वीं में लगभग 16.38 लाख छात्र शामि हुए थे। साल 2018 में 10वीं में पास पर्सेंटेज 86.07% था, जिसमें 88.67% लड़कियां और 85.32% लड़के परीक्षा में पास हुए।