ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर चढ़कर बैठा युवक बाल-बाल बचा

0
345

इटारसी

आज सुबह इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक शख्स ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर चढ़कर बैठ गया। जिस वक्त वो ओएचई लाइन पर बैठा हुआ था। उसी दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरी।

वो तो गनीमत रही कि शख्स ट्रेन की चपेट में नहीं आया। वर्ना जान भी जा सकती थी। ट्रेन में बैठे मुसाफिरों ने आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और ओएचई लाइन पर चढ़े शख्स को नीचे उतारने का काम शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद इस शख्स को नीचे उतारा जा सका और रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।