TIO भोपाल
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पॉलिथीन ओढ़ी एक बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। तभी कॉलोनी में पानी का तेज बहाव आया और बच्ची बह गई। उसे बचाने उसका भाई दौड़ा, लेकिन वह भी बहने लगा। बच्ची लोडिंग वाहन के नीचे से बहते हुए चौराहे तक पहुंच गई और चीखती रही। चौराहे पर खड़े लोगों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाला।
इटारसी में तवा डैम के 9 गेट 7-7 फीट की ऊंचाई तक खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का वर्तमान जलस्तर 1159.80 फीट है। बैतूल के सारणी में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2.2 फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है। विदिशा के शमशाबाद तहसील के नहरयाई गांव में कच्चा घर गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुल्लो बाई (60) के रूप में हुई है।
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। तेज बारिश के चलते हाफ डे में ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। नर्मदापुरम में सुबह 8.30 बजे स्कूलों की छुट्टी का आदेश आया। तब तक कई छात्र स्कूल के लिए निकल चुके थे।
मंगलवार को कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर में अलग-अलग स्थानों पर 4.5 से 8 इंच तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
भोपाल में कलियासोत डैम का गेट खोला गया
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। भले ही टेस्टिंग हो, लेकिन सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।
इंदौर में कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश
नरसिंहपुर में रेस्क्यू के लिए रवाना हुई एसडीईआरएफ
नरसिंहपुर जिले के गांवों में बाढ़ आ गई है। एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।
नरसिंहपुर में खेत डूबे
नरसिंहपुर जिले के रीछई खमरिया गांव के पास बने डैम में जलस्तर बढ़ने आसपास के खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। किसानों के खलिहानों में खड़े ट्रैक्टर और कृषि उपकरण पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
नरसिंहपुर के कई गांवों में बाढ़
नरसिंहपुर जिले में सोमवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार को भी जारी है। गांवों में जलभराव हो गया है। नांदिया बिलहरा गांव के स्कूलों और घरों में पानी भर गया है।
विदिशा-अशोकनगर मार्ग बंद
विदिशा-अशोकनगर मार्ग बंद हो गया है। यहां करारिया चौराहे के पास बमुरिया की पुलिया के ऊपर पानी आने से आवागमन बंद है।
भोपाल की लिंक रोड पर पानी भरा
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 पर तेज बारिश की वजह से पानी भर गया है।
विदिशा में कच्चा घर गिरा, बुजुर्ग महिला की मौत
विदिशा के शमशाबाद तहसील के नहरयाई गांव में कच्चा घर गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुल्लो बाई (60) के रूप में हुई है।
रायसेन की मुरैल कला नदी में ट्रैक्टर डूबा
रायसेन के मुरैल कला में नदी उफान पर है। आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां नदी पार कर रहा ट्रैक्टर डूब गया।
भोपाल में स्कूलों की हाफ डे में छुट्टी
भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सेंट फ्रांसिस स्कूल की 10.30 बजे छुट्टी कर दी गई।
श्योपुर में कॉलोनियों में भरा पानी
विदिशा में स्कूल जा रहे दो बच्चे बहे
विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पॉलिथीन ओढ़ी एक बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। तभी कॉलोनी में पानी का तेज बहाव आया और बच्ची बह गई। उसे बचाने उसका भाई दौड़ा, लेकिन वह भी बहने लगा। बच्ची लोडिंग वाहन के नीचे से बहते हुए चौराहे तक पहुंच गई और चीखती रही। चौराहे पर खड़े लोगों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाला।
श्योपुर के बड़ौदा में बाढ़ जैसे हालात
श्योपुर के बड़ौदा में बाढ़ जैसे हालात हैं। बीती रात से जारी बारिश के कारण यहां मुख्य बाजार सहित दुकानों और घरो में पानी भर गया है। साथ ही पार्वती नदी के उफान पर आ जाने से बारां जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
गुना में नदियां पुल पर से बह रहीं
गुना में लगातार बारिश से झागर में नदी उफान पर आ गई। इसके अलावा भौंरा नदी भी उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके कारण गुना का फतेहगढ़ और राजस्थान से संपर्क टूट गया है।
गुना में कुड़का नदी का पुल टूटा
गुना में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 12 घंटों में लगभग 1.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। बमोरी इलाके में कुड़का नदी पर बना पुल बीच में से टूट गया।
शिवपुरी में स्कूल परिसर में 3 फीट तक पानी
शिवपुरी के रन्नौद तहसील के गुरुकुदवाया गांव में भारी बारिश से नदी उफान पर आ गई। यहां स्कूल परिसर में तीन फीट तक पानी भर गया है।
भोपाल से बारिश का अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार
भोपाल में कॉलोनियों में भर रहा पानी
भोपाल के कोलार में पुलिस हाउसिंग कॉलोनी में खाली प्लॉट में पानी भर गया है। यहां तालाब जैसा नजारा है। बारिश जारी है, जिससे पानी कॉलोनी की सड़क तक पहुंच गया है।
सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोले गए

बैतूल के सारणी में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2.2 फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है।यहां अब तक 757 एमएम बारिश हुई है। फिलहाल बांध का वाटर लेवल 1430 फीट पर बनाए रखा गया है।
भोपाल में लगातार भारी से सड़कों पर पानी, वीडियो में देखें
नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी
नर्मदापुरम में भारी बारिश को देखते हुए आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने छुट्टी घोषित की है। सुबह 8.30 बजे आदेश दिया गया। तब तक कई छात्र स्कूल के लिए निकल चुके थे।
विदिशा के शमशाबाद में पुलिया डूबी
विदिशा जिले के शमशाबाद के शाहपुर की पुलिया पर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बंद हो गया है।
सीहोर में प्रतिबंधित झरनों में जा रहे लोग
सीहोर के बुधनी और इछावर क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्राकृतिक झरने बह रहे हैं। प्रशासन ने इन झरनों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। बीते 16 दिनों में जिले में जल स्रोतों में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग इन झरनों पर पहुंच रहे हैं।
विदिशा में घर-दुकानों में पानी घुसा
विदिशा में भारी बारिश से घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। बच्चे इसी पानी में स्कूल जा रहे हैं।


