नई दिल्ली
भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने हिंद महासागर में घूम रहे चीनी नौसेना के एम्फीबियस युद्धपोत जियान-32 का पता लगाया है। इस तस्वीर को भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने सितंबर के शुरुआती हफ्ते में लिया था। उस समय चीनी नौसेना का यह युद्धपोत श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।
भारतीय नौसेना के पी8आई ने एक अन्य चीनी फ्रिगेट को ट्रैक किया है जो कि सोमाली खाड़ी समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है। इस तस्वीर को तब लिया गया जब फ्रिगेट हिंद महासागर से गुजर रहा था।
पी8आई विमान की ये हैं विशेषताएं
प्रणोदन: दो CFM56-7 इंजन प्रत्येक 27,300 पाउंड थ्रस्ट पैदा करते हैं
लंबाई: 39.47 मीटर
पंख का फैलाव: 37.64 मीटर
ऊंचाई: 12.83 मीटर
अधिकतम टेकऑफ वजन: 85,139 किलोग्राम
गति: 490 समुद्री मील (789 किमी / घंटा)
रेंज: 1,200+ समुद्री मील
चालक दल: 9