थोड़ी देर में राज्यसभा में पेश होगा नागरिकता विधेयक, संसद पहुंचे शाह

0
521

नई दिल्ली

गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पेश करेंगे। इस बीच लोकसभा में बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना के यूटर्न और जदयू में खटपट के बाद हालांकि विपक्ष का हौसला बढ़ा है, मगर इसके बावजूद संख्या बल सरकार के साथ है।

लोकसभा में पहली परीक्षा पास करने के बाद नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार की अग्निपरीक्षा बुधवार को होगी। गृह मंत्री अमित शाह 12 बजे संशोधन बिल राज्यसभा में पेश करेंगे। इस बीच लोकसभा में बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना के यूटर्न और जदयू में खटपट के बाद हालांकि विपक्ष का हौसला बढ़ा है, मगर इसके बावजूद संख्या बल सरकार के साथ है। बिल पर राज्यसभा की मुहर लगते ही तीन पड़ोसी देशों के गैरमुस्लिम अल्पसंख्यकों की भारत की नागरिकता हासिल करने की राह आसान हो जाएगी।

सोमवार को सरकार ने प्रचंड समर्थन और विपक्ष में बिखराव की बदौलत बिल को आसानी से पारित करा लिया था। हालांकि उच्च सदन की तस्वीर दूसरी है। इस सदन में विपक्ष लोकसभा की तुलना में ज्यादा मजबूत है तो दूसरी तरफ सरकार को अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं है। इस सदन में सरकार की सारी उम्मीदें लोकसभा में बिल का समर्थन करने वाले राजग के बाहर के दलों मसलन बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस के अलावा मनोनीत और निर्दलीय सांसदों पर टिकी है। इस बीच जदयू में बिल के समर्थन के सवाल पर शुरू हुई खटपट और शिवसेना के समर्थन के सवाल पर यूटर्न से विपक्ष को हौसला हासिल हुआ है।

राज्यसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल को चर्चा के लिए पेश किया जाएगा। भाजपा जहां एक तरफ इस बिल को पारित करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है वहीं विपक्ष हर हाल में इसे रोकने में जुटा है।

राज्यसभा में इस विधेयक को पास कराने के लिए भाजपा ने आज संसदीय दल की बैठक भी आयोजित की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

संसदीय दल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस विधेयक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दल इस विधेयक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। नागरिकता विधेयक स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, इससे धार्मिक उत्पीड़न से भागकर आए लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।

पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से आगामी बजट पर समाज के सभी वर्गों से नीतियों पर प्रतिक्रिया लेने और उसे वित्त मंत्री के साथ साझा करने के लिए भी कहा।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पेश करेंगे। इस बीच लोकसभा में बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना के यूटर्न और जदयू में खटपट के बाद हालांकि विपक्ष का हौसला बढ़ा है, मगर इसके बावजूद संख्या बल सरकार के साथ है।