सीएम कमलनाथ बोले – 15 मई के बाद जब मैं यहां बैठूंगा, तब मोदीजी पीएम नहीं होंगे

0
522

भोपाल। अपनी 70 दिन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा उम्मीद करता हूं कि अब मध्य प्रदेश में बीजेपी अपने 15 साल और मोदी 5 साल का हिसाब देंगे। उन्होंने एयर स्ट्राइक पर उठ रहे विवाद पर पीएम मोदी को याद दिलाया कि अगर 93 से देखें तो सबसे ज्यादा और जबरदस्त आतंकी हमले किसकी सरकार में हुए। उरी, पठानकोट, संसद औ पुलवामा हमले को याद करते हुए कमलनाथ ने कहा केंद्र में कौन सी सरकार थी,जब ये हमले हुए। पूरी लिस्ट हमारे पास है।
CM Kamal Nath said – When I will sit here after 15th May, Modi will not be PM
सीएम ने कहा,जो ये कह रहे हैं कि देश हमारे हाथ में सुरक्षित है, तो इसका मतलब ये है कि पहले देश सुरक्षित नहीं था। मोदी जी गुमराह कर रहे हैं। क्योंकि आंकड़े हमारे पास है। उन्होंने देश की सेना और तमाम सुरक्षा संस्थानों का नाम लेते हुए गिनाया कि क्या सेना औ ये संस्थाएं बीजेपी ने बनाए।

बीजेपी ना पढ़ाए राष्ट्रवाद
कमलनाथ का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली बीजेपी के पास एक भी स्वतंत्ता संग्राम सेनानी नहीं है। सीएम ने कहा मोदी कलाकारी की राजनीति ना करें। उन्होंने कहा, बीजेपी को इतिहास पढ़ने और समझने की जरूरत है।

हम किसी को टारगेट नहीं करेंगे
राज्य में हुए तमाम घोटालों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,हम किसी को टारगेट नहीं करेंगे। जो गैर कानूनी काम हुआ वो ठीक करेंगे। लेकिन हम उसे प्राथमिकता नहीं बनाएंगे। हम गुड गवर्नेंस करेंगे। उसके लिए एक कमेटी भी बना दी गयी है। सीएम ने पत्रकारों से कहा 15 मई के बाद मैं फिर आपके साथ फिर बैठूंगा, लेकिन तब मोदीजी प्रधानमंत्री नहीं होंगे।

सम्मान निधि पर सफाई
किसान सम्मान निधि पर पीएम मोदी के आरोप पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा-मोदीजी ने गरीब परिवारों को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, अब कहते हैं किसानों को 2000 रुपए देंगे। ये किसानों और गरीबों के साथ मजाक है। सीएम ने कहा सम्मान निधि योजना के लिए बैंक ने सूची मांगी है। सूची बनाने में टाइम लगता है। हम नहीं चाहते कि गलत लोगों को पैसा मिले।

तीसरे पूर्व सीएम से मिलना बाकी है
– सीएम कमलनाथ से 6 मार्च को उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई। मीडिया के सवाल पर कमलनाथ ने चुटकी ली कि दो पूर्व सीएम से बात हुई और अब तीसरे पूर्व सीएम बाबूलाल गौर से भी चर्चा होगी।