सीएम शिवराज ने नाथ पर बोला हमला: कहा- पंजाब के बाद मप्र के किसानों को धोखा न दें कांग्रेस के मुखिया

0
644

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह नगर सीहोर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बताएं कि किसानों के आंसू पोछने के लिए क्या काम किया। क्या कांग्रेस उन्हें कभी जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया ? कांग्रेस किसानों को धोखा देने के अलावा कोई काम नहीं करती। पंजाब के किसानों को कर्ज माफी के नाम पर बड़ा धोखा देकर आए हो। वहां के किसान कांगे्रस के मुखिया राहुल गांधी को ढंूढ रहें है। अब मप्र के किसानों को धोखा मत दीजिए।
CM Shivraj spoke on Nath: Attacking the farmers of MP after Punjab, the Congress chief did not cheat
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित की सिर्फ बातें कर सकती है, हित करने की संवेदना उसके संस्कारों में नहीं है। पंजाब के किसान कांग्रेस की इस कथनी और करनी को अच्छी तरह जान चुके हैं। मप्र के किसान को कर्ज माफी नहीं, उपज का पर्याप्त मूल्य चाहिए। भाजपा की केन्द्र सरकार ने लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य घोषित करके ऐतिहासिक काम कर दिया है।

मध्यप्रदेश में हम किसानों के लिए संवेदनाओं से ओतप्रोत सरकार चला रहे है। जो मात्र एक वर्ष में अपने किसानों को 33 हजार करोड़ रूपए का लाभ देती है। उन्होंने कहा कि हमने 1 रूपए किलो बिक रही प्याज को 8 रूपए किलो में खरीदकर किसान को संबल देने का जो काम किया है। अगर कांग्रेस ने ऐसा कुछ किया हो तो जरूर बताइए।

जो काम 60 साल में नहीं किया, वह 15 साल में किया
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 10 सालों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बिजली नहीं मिलती थी, आज भरपूर बिजली है। उस समय नलों में पानी नहीं आता था, आज भरपूर पानी मिल रहा है। किसानों को पर्याप्त बिजली के साथ नहरों से खेतों तक पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों की जिंदगी बदलने का काम किया है।

कांग्रेस की सरकारों ने पिछले 60 सालों में ऐसा कभी नहीं किया। कांग्रेस ने मप्र को बीमारू बना दिया था। भाजपा सरकार ने इन 15 सालों में बीमारू मप्र को विकसित और विकसित से विकासशील बनाया है।