कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की लांबाखेड़ा में स्थित फूलों से अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

0
487

भोपाल। गर्मी आते ही आग सितम ढहाने लगी है। प्रतिदिनि आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की लांबाखेड़ा में स्थित फूलों से अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर 5 फायर दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लापरवाही के चलते लगी आग
लांबाखेड़ा में पूजा पाठ अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री है। यहां रोजाना करीब 300 से अधिक कर्मचारी काम में व्यस्त रहते है। अक्सर लापरवाही के चलते परिसर में रखे लकड़ी के बुरादे से आग लगने के मामले सामने आए हैं। जब तक कर्मचारी कुछ कर पाते, आग तेजी से फैल गई। सभी कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां बुझाने में लगीं।
30साल पुरानी है फैक्ट्री
राजधानी भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित ये अगरबत्ती फैक्ट्री करीब 30 साल पुरानी बतायी जाती है। पूजा पाठ व डेनिम के उत्पाद यहां तैयार होते हैं। इस फैक्ट्री में माजा समेत कई मशहूर अगरबत्तियां का स्टॉक भी रखा जाता है। गोविंद गोयल अगरबत्ती के क्षेत्र में मप्र के अग्रणी व्यवसायियों में से एक हैं।