कांग्रेस सांसद बोले: 16000 किसानों की आत्महत्या ही भााजपा का कीर्तिमान

0
232

भोपाल। मप्र कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 15 सालों में 16000 किसानों की आत्महत्याएं ही भाजपा सरकार का कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि 15 साल के शासन में 16000 किसानों द्वारा आत्महत्याएं करना ही भाजपा की उपलब्धि है। महिला अपराध में एमपी नंबर-1 हो गया है।
Congress MPs said: Bhajpa’s record of suicide of 16,000 farmers
अब तो 4, 6 व 8 साल की बच्चियों, नाबालिगों से भी रेप हो रहे हैं। असहिष्णुता का माहौल बन गया। राष्ट्र पटल पर प्रदेश का नाम पर्यटन, कृषि, व्यापार, उद्योग, अध्ययन, खनिज या अन्य किसी विषय में नहीं दिखता। बीजेपी दोनों हाथों से जनता का गला घोंट रही है।  सिंधिया ने मंदसौर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश की 100 विधानसभाओं में 25 लाख फर्जी मतदाताओं का मुद्दा उठाया था।

एक महिला की फोटो 21 वोटरों के नाम से थी। तब आयोग ने दो दिन में ही कहा सब ठीक है। 31 जुलाई को जो छंटनी हुई उसमें 20 लाख फर्जी वोटर पाए गए। हमारी बात सही निकली। कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं। अब जनता प्रदेश भाजपा के 15 साल और केंद्र सरकार के 5 साल का हिसाब लेगी। सिंधिया ने कहा 230 में से 30 टिकट ऐसे लोगों को दिलाना चाहता हूं जो जिंदगी में कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े, सर्वे इसका आधार होगा। सारे टिकट 1 माह पहले घोषित कराने का प्रयास रहेगा।

सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। खसरा नकल निकालना हो, उपज तुलवाना हो या कोई भी काम हो, बिना भ्रष्टाचार के प्रदेश में कुछ नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, लेकिन शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण कर दिया। सिंधिया ने शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार पर नारा दिया ‘चाहिए परमिशन तो दे दो कमीशन।’