कोरोना देश में:बिहार के 9वीं से 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 28 सितंबर से खुलेंगे; राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए; देश में 56 लाख से ज्यादा केस

0
767

TIO

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 56 लाख 13 हजार 722 हो गई है। अब तक 45 लाख 48 हजार 979 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 89,499 की मौत हो चुकी है। उधर, बिहार में अब तक 1 लाख 57 हजार 56 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राज्य में 28 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोल दिए जाएंगे।

बिहार के शिक्षा विभाग ने उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया। लेकिन स्कूलों को कोरोना महामारी के मद्देनजर विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। जानकारी के अनुसार, छात्रों को सप्ताह में केवल दो दिन स्कूल आने के लिए कहा जाएगा। केवल 50% शिक्षक और अन्य कर्मचारी ही स्कूल आएंगे।

12 राज्यों में 81% मरीज ठीक हुए

12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है। इनमें से अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली और बिहार में तो रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी 80.12% तक पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 2523 नए मरीज मिले। 2244 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 37 ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 8 हजार 167 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 83 हजार 618 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 हजार 542 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 2007 मरीजों की मौत हो चुकी है।