कोरोना: देश में 18 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े

0
132

 देश के 18 राज्य और केंद्र शासित राज्य में एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले शुक्रवार को 16 राज्यों में यह इजाफा देखने को मिला था। हर दिन ऐसे राज्यों की संख्या बढ़ रही है, जहां एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है। केरल, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख, चंडीगढ़, मिजोरम, सिक्किम, अंडमान निकोबार में एक्टिव केस बढ़े हैं।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 85 लाख 13 हजार 11 हो गया है। इनमें 5 लाख 13 हजार 337 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 78 लाख 71 हजार 645 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 26 हजार 201 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, राहत की बात है कि देश में एक्टिव केस में गिरावट 51 दिन से जारी है। 17 सितंबर के बाद से ये एक बार भी नहीं बढ़े हैं। अब सिर्फ 5.11 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2.57 लाख केस सिर्फ महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से नीचे आ गया है।