रैम्प पर शादि की सभी रस्मों का शानदार प्रदर्शन

0
1185

TIO, भोपाल

एक अनुठा प्रयास कोर्टयार्ड बाई मेरियट में शनिवार को “शादी बाई मेरियट” का आयोजन किया गया। जिसमें एक पूरी शादी का माहौल तैयार किया गया। साथ में एक शानदार फैशन शो भी आयोजित किया गया। जो वेडिंग कलेक्शन पर ही आधारित था, लेकिन शादी की हर रस्म निभाते हुए गारमेंट्स रैम्प पर लाए गए। ढोल भी बजाया गया और शादी वाला डांस भी हुआ और डोली में दुल्हन भी आई। शो में इंडियन ब्राइडल और इंडोवेस्टर्न कलेक्शन प्रैजेंट किया। ब्राइड, ग्रूम के साथ फैमिली और गेस्ट्स के लिए भी कलेक्शन था। इस मौके पर मॉडल और एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे शो स्टॉपर रहीं। इस दौरान मिस इंडिया यूनिवर्स 2013 रहीं मानसी मोघे, पारूल मिश्रा, रूषाली यादव, रिया सुबोध, सृष्टि राणा, गुरलीन ग्रेवाल इस फैशन शो में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर आभा चौधरी, अर्जुन कपूर की क्रियेटीवीटी अलग ही नजर आ रही थी।

शो की शुरुआत में कोरल, वॉयलेट शेड्स में इंडोवेस्टर्न गारमेंट्स दिखाए। इसके साथ ही गाउंस में रेड टेल फिश, ड्रेप्स और मिनिमल डिजाइन था। वेडिंग राउंड में डिफरेंट सिलुएट्स, मॉर्डन कट्स और ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी यंग गर्ल्स को देखते हुए रखी गई। मेहंदी, पिंक, रेड और मरून शेड्स खास आकर्षण का केंद्र थे। दुल्हन के रूप में सजी मॉडल हाथ थामे रैम्प पर ले गए। देखने वालों के लिए नया अनुभव था।

आयोजन मेरियट ग्रुप में अपने आप में एक अलग प्रयास था। सभी मेरियट्स में शादी बाय मेरियट तो होते रहते हैं। पर भोपाल मेरियट के जी.एम. विजयन का एक अलग प्रयास था फैशन शो का, जो एक सफल आयोजन रहा। साथ में लजवाब और लजीज खाने का आए अथितीयों ने आनंद लिया। हर चीज को बहुत ही बारीकी से किया गया था। जिसकी वजह से आयोजन का अलग ही मजा था। आने वाले समय में इस आयोजन से मेरियट को डेस्टिनेशन मैरिज का भी फायदा मिलेगा। जिसकी रूप रेखा अभी से जी.एम. विजयन ने तैयार कर रखी है। शानदार इवेंट के लिए EXCELSIA INDIA के निपुन जोशी ने भरपूर प्रयास किए जो सरहानिय है।