मानसून की चाल पर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘वायु’ का असर

0
409

मुंबई।

गुजरात में चक्रवाती तूफान ‘वायु’ का खतरा टल गया है, लेकिन कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। इस बीच, खबर है कि इस तूफान का असर मानसून की चाल पर पड़ा है। यह केरल और कर्नाटक में रुक गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून को मुंबई पहुंचने में अभी सात दिन का वक्त और लग सकता है। हालांकि इस दौरान मुंबई समेत अन्य जगहों पर प्री-मानसून बारिश हो सकती है। आमतौर पर मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस बार मुंबईकर अब तक इंतजार कर रहे हैं। बात दें, इस साल मानसून 7 दिन देरी से आया है, जिसके कारण अब तक 33 से 40 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।