मौत का आंकड़ा फिर पहुंचा तीन हजार के पार

0
113

TIO NEW DELHI

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को देश में 91,755 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 35 हजार 105 संक्रमित ठीक हो गए और 3,412 की मौत हो गई। यह लगातार चौथा दिन था जब नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही।

10 जून को 46,514 एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम हुई है। इसमें गिरावट का सिलसिला करीब एक महीने से जारी है। पिछली बार 12 मई को इसमें 6,399 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। अभी देश में 11 लाख 18 हजार 956 मरीजों का इलाज चल रहा है। 9 मई को यह आंकड़ा 37 लाख 41 हजार 302 के पीक पर था।

ओडिशा: बीते 24 घंटे में 5235 मामले आए सामने
ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,235 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 66,226 हो गई है। एक ही दिन में ओडिशा में 43 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

राष्ट्रीय पॉजिटिविरी रेट 4.49 फीसदी- स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में आज चौथे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है।

बीते 24 घंटे में 32,74,672 लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ।

बिहार: कटिहार में जागरुकता की कमी की वजह से लोग नहीं लगवा रहे वैक्सीन
बिहार के कटिहार में लोग वैक्सीनेशन की जागरुकता की कमी की वजह से टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। एक स्थानीय निवासी का कहना है कि यहां लोगों के बीच में टीका लगवाने को लेकर जागरुकता कम है और लोग शर्म ज्यादा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वैक्सीन की खुराक लेने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई है।