मौत का आंकड़ा नहीं घट रहा, 24 घंटे में 3380 मरीजों की गई जान, 1.20 लाख नए केस मिले

0
218

TIO NEW DELHI

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि पीक निकलने के बाद अब दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 1.20 लाख नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इसी दौरान 3380 मरीजों ने जान गंवाई। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब देश के 377 जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से भी कम हो गई है। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कुछ राज्य अभी भी पाबंदियां लगाए हुए हैं। हालांकि कोरोना से रिकवरी की राष्ट्रीय दर 93 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 798 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,045 लोग डिस्चार्ज हुए और 50 लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस की वजह से हो गई।

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,548 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,263 लोग डिस्चार्ज हुए और 54 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78% हो गया है। बंगाल में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राजनीति जारी
बंगाल में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राजनीति शुरू हो गई है। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने एलान किया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो लगेगी। हालांकि टीएमसी के इस फैसले पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। टीएमसी का कहना है कि अगर भाजपा ऐसा नहीं करती तो हम भी नहीं करते। वहीं इस पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि टीएमसी पीएम पद की गरिमा स्वीकार नहीं कर रही है।