मोदी के प्रहार पर दिग्गी का पलटवार, कहा- जुगल जोड़ी खुलेआम लूट रही है देश को

0
333

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों को फौज उतार दी है. जहां एक ओर अपनी पार्टियों की वाहवाही कर दूसरी पार्टी पर तंज कसने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दिग्गजों की जुगलजोड़ी पर भी जमकर बयानबाजी की जा रही है.
Diggi’s counter on Modi’s attack, said, “Jugal couple is looting the country openly
इंदौर में रविवार को एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा. वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इंदौर की विधानसभा चार से कांग्रेस प्रत्याशी सुरजीत सिंह चड्ढा के समर्थन में ली गई सभा में पीएम मोदी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यभ अमित शाह और एमपी सीएम शिवराज सिंह की तिकड़ी पर जमकर बरसे.

‘देश को खुलेआम लूटने में लगी मोदी-शाह की जोड़ी’
दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचारों को गिनाते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी और अमित शाह की जुगलजोड़ी देश को खुलेआम लूटने में लगी है.’ नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के नाम पर पैसा बनाने का अमित शाह पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘अमित शाह अहमदाबाद में जिस बैंक के डायरेक्टर हैं, उस बैंक ने नोटबंदी के वक्त लोगों से एक करोड़ के पुराने नोट लेकर उसके बदले में 67.50 लाख के नए नोट बदले थे.’

दिग्विजय की सभा में लगे चौकीदार चोर के नारे
दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने राफेल घोटाले का जिक्र करने के साथ ही कहा कि ‘पीएम मोदी इतना झूठ बोलते हैं कि अब जब कभी सच भी बोलें तो लगता है कि झूठ बोल रहे है.’ इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकतार्ओं से चौकीदार चोर है के भी नारे लगवाए. अपने भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा.

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर जमकर साधा निशाना
दिग्गी राजा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि ‘वे उनके 10 साल के कार्यकाल और शिवराज के 15 साल के कार्यकाल में किए गए कामों और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर खुले मंच पर बहस को तैयार है.’ इंदौर आए दिग्विजय सिंह ने विधानसभा तीन के प्रत्याशी अश्विन जोशी के समर्थन में भी सभा ली. विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं.