कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विमला वर्मा के निधन पर दिग्विजय सिंह ने जताया शोक

0
487

भोपाल TIO

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का सिवनी में निधन हो गया। वो 90 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। आज सिवनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विमला वर्मा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वो दीदी के नाम से लोकप्रिय थीं और अपने कड़े अनुशासन के लिए पहचानी जाती थीं। वो 1967 से लेकर 1990 तक लगातार मध्य प्रदेश में विधायक रहीं।

विमला वर्मा प्रदेश में स्वास्थ्य, सिंचाई और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं। 1991 में वो पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए सिवनी लोकसभा सीट से संसद चुनी गयीं। उसके बाद 1998 में दोबारा सांसद बनीं। दीदी केंद्र में मंत्री रहीं। विमला वर्मा के निधन से कांग्रेस में शोक है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है-दीदी की असीम कृपा हमेशा मुझ पर रही।