दिग्विजय सिंह बोले- मेरे नेता राहुल गांधी जहां से कहेंगे मैं वहां से चुनाव लड़ने को तैयार

0
869

भोपाल। काग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ के उस बयान के लिए धन्यवाद दिया है, जिसमें कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को किसी चुनौती वाली सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मैं कमलनाथ जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया।
Digvijay Singh says- Where my leader Rahul Gandhi will say I am ready to contest from

दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में बयान दिया था कि दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये वे खुद तय करेंगे। कमलनाथ ने कहा, ‘जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं, जहां से कांग्रेस पिछले 30-35 सालों से हारती आई है, दिग्विजय सिंह से मेरा आग्रह है कि वे वहां से लड़ें।’

एक दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ”मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से साल 77 की जनता पार्टी की लहर में भी लड़कर जीत आया था। चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी कहेंगे मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं।”